Skip to main content

Chaitra Navratri 2023 Day 8

नवरात्रि के आठवें दिन अन्नपूर्णा महागौरी की उपासना, जानिए पूजन विधि, पूजा से लाभ

मां दुर्गा जी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है और नवरात्रि के आठवें दिन इनकी पूजा की जाती है। इनका वर्ण पूर्ण रूप से गौर है, इसलिए इन्हें महागौरी कहा जाता है। इनके गौरता की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है और इनकी आयु आठ वर्ष की मानी हुई है। इनके समस्त वस्त्र और आभूषण आदि भी श्वेत हैं। वृषभ पर सवार मां की चार भुजाएं हैं जिसमें ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू और नीचे के बाएं हाथ में वर मुद्रा है और इनकी मुद्रा अत्यंत शांत है। धन-धन्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए मां गौरी की उपासना की जानी चाहिए।

मां महागौरी की पूजन विधि

अष्टमी तिथि के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात कलश पूजन कर मां की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन मां को सफेद पुष्प अर्पित करें, मां की वंदना मंत्र का उच्चारण करें। आज के दिन मां की हलुआ, पूरी, सब्जी, काले चने और नारियल का भोग लगाएं। माता रानी को चुनरी अर्पित करें। अगर आपके घर अष्टमी पूजी जाती है तो आप पूजा के बाद कन्याओं को भोजन भी करा सकते हैं ये शुभ फल देने वाला माना गया है।

पूजा से लाभ

मां महागौरी का ध्यान-स्मरण, पूजन-आराधना भक्तों के लिए सर्वाधिक कल्याणकारी है। मनुष्य को सदैव इनका ध्यान करना चाहिए, इनकी कृपा से आलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। ये भक्तों के कष्ट जल्दी ही दूर कर देती हैं एवं इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। ये मनुष्य की वृतियों को सत की ओर प्रेरित करके असत का विनाश करती हैं। भक्तों के लिए यह देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप हैं इसलिए अष्टमी के दिन कन्याओं के पूजन का विधान है। ये धन, वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं।

ऐसे पड़ा इनका नाम महागौरी

अपने पार्वती रूप में इन्होने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए बड़ी कठोर तपस्या की थी। गोस्वामी तुलसीदास जी के अनुसार भी इन्होने भगवान शिव के वरण के लिए अत्यंत कठोर संकल्प लिया था।

जन्म कोटि लगि रैगर हमारी

बरउँ संभु न त रहउ कुंआरी

इस कठोर तपस्या के कारण इनका शरीर एकदम काला पड़ गया। इनकी तपस्या से प्रसन्न और संतुष्ट होकर जब भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा जी के पवित्र जल से मलकर धोया तब बह विद्युत प्रभा के समान अत्यंत कांतिमान-गौर हो उठा और तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा।

स्तुति मंत्र

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।












Comments

Popular posts from this blog

Renowned and Best Astrologer in India

Meet BK Shastri Ji, the renowned and best astrologer in India, known for his remarkable and accurate predictions, as well as his extensive knowledge in various fields of astrology. He excels in Astrology, Numerology, Black Magic Remedies, Vastu Shastra, and Ratna Stones. With a pure and altruistic approach, BK Shastri Ji has been consistently helping numerous people for years, providing effective remedies to solve their problems. BK Shastri Ji's expertise lies in interpreting readings with simplicity, directness, and great insight, which is possible due to his complete mastery over the Nakshatras, providing profound insights into life. Unlike many commercial astrologers, he practices astrology with the sole intention of genuinely helping people. People facing personal problems such as family issues, love or relationship difficulties, business inconsistencies, or frequent health issues can find solace by seeking BK Shastri Ji's guidance. Many celebrities and top businessmen hav...

Illuminating Lives with Precise Vedic Astrology in India

BK Shastri Ji: Illuminating Lives with Precise Vedic Astrology in India In the intricate tapestry of the astrological realm, one name resonates with unparalleled prominence: BK Shastri Ji. This luminary has carved a niche for himself as a beacon of astrological wisdom in India, an oasis of insight amid the ever-shifting sands of destiny. Drawing upon the boundless reservoirs of Vedic knowledge, BK Shastri Ji has emerged as an unwavering guide for seekers around the globe, steering them through the labyrinthine corridors of life with his remarkable precision and authenticity. The annals of time bear witness to the transformative power of BK Shastri Ji's celestial acumen. A legacy woven through the threads of countless lives, his impeccable astrology services have traversed continents, touching the hearts and souls of thousands. Across the expanse of the globe, clients have attested to the life-altering impact of his insights, solidifying his position as a luminary in the realm of a...

नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र

 Maa Kushmanda Puja: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र Shardiya Navratri 2022 4th Day Maa Kushmanda Puja: हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी अधिक महत्व है। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। वहीं चौथे दिन मां कूष्मांडा देवी की पूजा की जाएगी। माना जाता है कि मां कूष्मांडा देवी ने सृष्टि की रचना की थी। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है कुम्हड़ा यानी पेठा की बलि देना। माना जाता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा की पूजा का विधान है। 29 अगस्त को नवरात्रि का चौथा दिन है। देवी दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। मां कूष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली हैं। जगत जननी मां जगदंबे के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। ...