चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. 23 मार्च 2023 को मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होगी. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से संयम और त्याग की भावना जागृत होती है, जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा. मां ब्रह्मचारिणी ने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन का मुहूर्त, शुभ योग और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि. चैत्र नवरात्रि 2023 दूसरे दिन का मुहूर्त (Maa Brahmacharini Puja muhurat) चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त - 23 मार्च 2023, रात 06.20 शुभ (उत्तम मुहूर्त) - सुबह 06.22 - सुबह 0754 लाभ (उन्नति मुहूर्त) - दोपहर 12.28 - दोपहर 01.59 चैत्र नवरात्रि 2023 दूसरे दिन के शुभ योग (Chaitra Navratri 2023 Day 2 Shubh yoga) इंद्र योग - 23 मार्च, सुबह 06.16 - 24 मार्च, सुबह 03.43 सर्वार्थ सिद्धि योग - पूरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja vidhi) चैत्र नवरात्रि के...