Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Makar Sankranti Specialist

Makar Sankranti 2023: जानिए स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि , खास योग

 Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा है खास योग, जानिए स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि Makar Sankranti 2023: इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन से खरमास खत्म हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त और पुण्य काल... मकर संक्रांति 2023 की शुरुआत हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है, इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक मकर संक्रांति महा शुभ मुहूर्त 15 जनवरी...