कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कुछ लोग 23 अक्टूबर रविवार को भी धनतेरस का पर्व मनाएंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर घर कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कुछ लोग 23 अक्टूबर रविवार को भी धनतेरस का पर्व मनाएंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर घर में क्या लाना शुभ होता है। धनतेरस पर पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। अगर कुछ न हो तो धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, झाड़ू और धनिए के बीज जरूर खरीदने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह घर में सुख समृद्धि लाते हैं।
धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि धनिए के बीज से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। दिवाली और धनतेरस पर मां लक्ष्मी को धनिया का बीज अर्पित करने के बारे में कहा गया है, कि ऐसे करने से घर में सुख समृद्धि तो आती है, साथ ही मेहनत का फल मिलता है और व्यक्ति संपन्न होता है। इसलिए धनतेरस पर धनिया के बीज या साबूत धनिया जरूर खरीदें। लक्ष्मी जी को अर्पित करने के बाद धनिया का प्रसाद भी बनाया जाता है। इसमें धनिया के बीज को पीस गुड़ के साथ मिलाकर प्रसाद बनाकर सभी को देते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। झाड़ू घर में पसरी दरिद्रता को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती है। साफ-सफाई से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होकर वहां वास करती है।
धनतरेस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है। धनतेरस प्रदोष काल का पर्व है , इसलिए 22 अक्टूबर के दिन यह मनाया जाना शुभ है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था, उसी के प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य वृद्धि ,सौभाग्य वृद्धि ,धन वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परम्परा प्रारम्भ हुई, यही नहीं आयुर्वेद के प्रवर्तक धन्वन्तरि महाराज के जयन्ती दिवस के आधार पर भी यह तिथि पुनीत एवं प्रचलित है ।
धनतेरस पर भूलकर न खरीदें ये चीजें
धनतेरस के दिन खरीददारी करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि पूजा के लिए किसी भी प्रकार की बनावटी या फिर कहें प्लास्टिक की चीजें न खरीदें. वास्तु के अनुसार प्लास्टिक के बने फूल और मूर्तियां घर में नकारात्मक उर्जा बढ़ाती हैं. शुभता के लिए पूजा में मिट्टी से बनीं मूर्तियां और ताजे फूल का प्रयोग ही करें.
धनतेरस के दिन किसी भी तरह की नुकीली चीज जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि नहीं खरीदना चाहिए. मान्यता है कि धनतेरस के दिन ऐसी चीजों को पर लाने पर जहां घर में अशांति और कलह बनी रहती है, वहीं मां लक्ष्मी रूठ कर घर से चली जाती हैं.
धनतेरस पर लोहे से बने सामान की खरीददारी करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन घर में लोहा लाने पर शनि से संबंधित दोष लगता है.
ज्योतिष के अनुसार कांच ओर एल्युमिनियम का संबंध राहु से माना जाता है. ऐसे में इस ग्रह से संबंधित दोष से बचने के लिए धनतेरस वाले दिन इन दोनों धातु के बर्तन या सामान भी नहीं खरीदना चाहिए.
धनतेरस के दिन नकली फूल की तरह भूलकर नकली गहने भी नहीं खरीदने चाहिए. इस दिन आर्टिफिशियल गहनों को खरीदकर घर में लाना बेहद अशुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने पर घर में दु:ख-दारिद्रय बढ़ता है.
Comments
Post a Comment