Skip to main content

आज से शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शारदीय नवरात्र का आरंभ आज से हो चुका है जो 4 अक्टूबर को नवमी तिथि के साथ समाप्त होंगे। इस साल पूरे नौ दिनों के नवरात्र पड़ रहे हैं। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। आइए ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी जानते हैं नवरात्र पर कलश स्थापना का महत्व और शुभ मुहूर्त और घट स्थापना की विधि।

कलश स्थापना का महत्व 

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान और किसी भी विशेष अवसर पर कलश स्थापना बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। शास्त्रों और पुराणों में कलश स्थापना को काफी महत्व दिया जाता है और इससे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि कलश में सभी ग्रह,नक्षत्रों और तीर्थों का निवास होता है।


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार 26 सितंबर को नवरात्र के पहले दिन देवी आराधना की पूजा और कलश स्थापना की जाएगी। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट से सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। हालांकि, अगर आप भूलवश या किसी कारण इस मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार 26 सितंबर को कलश स्थापना के दिन बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन शुक्ल और ब्रह्रा योग का शुभ संयोग होगा।

शारदीय नवरात्र में ऐसे करें घटस्थापना

नवरात्र के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों ने निवृत्त होकर स्नान आदि करके साफ कपड़े पहन लें।

मंदिर या फिर जहां पर कलश स्थापना और मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करनी है उस जगह को साफ कर लें।

अब पवित्र मिट्टी में जौ या फिर सात तरह के अनाज को मिला लें।

अब कलश लें और उसमें स्वास्तिक का चिन्ह बना दें और कलावा बांध दें।

अब इसमें थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर पानी दें और मिट्टी के ऊपर स्थापित कर दें।

इसके बाद आम के पांच पत्तों को रखकर मिट्टी का ढक्कन रख दें और उसमें गेहूं चावल आदि भर दें।

अब लाल रंग कपड़े में नारियल को लपेटकर कलावा से बांध दें और कलश के ऊपर रख दें।

इसके बाद भगवान गणेश, मां दुर्गा के साथ अन्य देवी-देवताओं, नदियों आदि का आवाहन करें।

फूल, माला, अक्षत, रोली, कुमकुम आदि चढ़ाएं।

 एक पान में सुपारी, लौंग, इलायची और बताशा रखकर चढ़ा दें।

इसके बाद अपने अनुसार भोग लगाएं और जल अर्पित कर दें।

फिर धूप-दीपक जलाकर कलश की आरती कर लें।

इसके साथ ही एक घी का दीपक लगातार 9 दिनों तक जलने दें। जिसे अखंड ज्योति कहा जाता है।

इसके बाद मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा आरंभ करें।

इसी तरह पूरे नौ दिनों तक कलश की पूजा जरूर करें।

रोजाना दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ चालीसा और दुर्गा जी के मंत्रों का जाप करें।













Comments

Popular posts from this blog

नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र

 Maa Kushmanda Puja: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र Shardiya Navratri 2022 4th Day Maa Kushmanda Puja: हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी अधिक महत्व है। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। वहीं चौथे दिन मां कूष्मांडा देवी की पूजा की जाएगी। माना जाता है कि मां कूष्मांडा देवी ने सृष्टि की रचना की थी। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है कुम्हड़ा यानी पेठा की बलि देना। माना जाता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा की पूजा का विधान है। 29 अगस्त को नवरात्रि का चौथा दिन है। देवी दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। मां कूष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली हैं। जगत जननी मां जगदंबे के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। ...

Renowned and Best Astrologer in India

Meet BK Shastri Ji, the renowned and best astrologer in India, known for his remarkable and accurate predictions, as well as his extensive knowledge in various fields of astrology. He excels in Astrology, Numerology, Black Magic Remedies, Vastu Shastra, and Ratna Stones. With a pure and altruistic approach, BK Shastri Ji has been consistently helping numerous people for years, providing effective remedies to solve their problems. BK Shastri Ji's expertise lies in interpreting readings with simplicity, directness, and great insight, which is possible due to his complete mastery over the Nakshatras, providing profound insights into life. Unlike many commercial astrologers, he practices astrology with the sole intention of genuinely helping people. People facing personal problems such as family issues, love or relationship difficulties, business inconsistencies, or frequent health issues can find solace by seeking BK Shastri Ji's guidance. Many celebrities and top businessmen hav...

Popular Astrologer BK Shastri Ji in India

Meet BK Shastri Ji, the world-renowned astrologer, whose spiritual journey began at the tender age of 12. Hailing from a family with a long lineage of Brahmin astrologers and priests, he started learning the intricacies of astrology and Vedic rituals from an early age. His vast knowledge has been passed down through three generations, with his ancestors imparting their wisdom and expertise. BK Shastri Ji 's natural flair for astrology and Vedic learning comes from his father, a prominent figure in India known for his astrological prowess. With over 25 years of experience in the field, BK Shastri Ji has earned a reputation as the best astrologer, not only in India but also internationally. What sets him apart is his profound knowledge, innovative ideas, and dynamic approach to astrology. He aims to help people comprehend the dynamic connection between life and astrology, providing insights that have brought clarity and direction to countless lives. BK Shastri Ji is renowned for his ...